• Fri. Sep 20th, 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अरूणाचल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कालिखो पुल के निधन पर शोक प्रकट किया

रायपुर, 09 अगस्त 2016
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अरूणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कालिखो पुल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। डॉ. रमन सिंह आज यहां जारी शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय श्री कालिखो पुल वास्तव में जमीन से जुड़े एक सहज-सरल और कर्मठ जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने एक मेहनतकश मजदूर के रूप में अपने जीवन की शुरूआत की और कठिन संघर्ष करते हुए अपनी प्रतिभा के बल पर राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचकर अरूणाचल प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। गरीबों और वंचितों की सेवा में उन्होंने अपना पूरा जीवन लगा दिया। बचपन और युवा अवस्था में उन्होंने बढ़ईगिरी और चौकीदारी का भी कार्य किया। अरूणाचल सरकार में उन्होंने वर्ष 1995 से 2015-16 के बीच समय-समय पर राज्य मंत्री और मंत्री के रूप में कई विभागों का दायित्व संभाला। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्री कालिखो पुल का आज अरूणाचल की राजधानी ईटानगर में निधन हो गया।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *