• Sat. Apr 20th, 2024

रायपुर : केन्द्रीय मंत्री ने जनपद पंचायतों को दिए ई-रिक्शे कचरा परिवहन के लिए उपयोग होगा

रायपुर, 20 जून 2016
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री वेंकैया नायडू और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज जिला मुख्यालय दुर्ग में आयोजित विकास पर्व के अवसर पर ठोस द्रव्य अपशिष्ट प्रबंधन(कचरा परिवहन) के लिए जिले की तीन जनपद पंचायतों को एक-एक ई-रिक्शा प्रदाय किया। स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के अंतर्गत यह रिक्शा जिले के लीड बैंक देना बैंक के सहयोग से प्रदाय किया गया है। इसके तहत मनरेगा अंतर्गत नॉडेप, वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जायेगा। घर-घर जाकर कचरा एकत्रिकरण एवं पुनः चक्रण हेतु योजना तैयार की गई है, जिसमें ई-रिक्शा के माध्यम से अजैविक एवं जैविक कचरे का भिन्न-भिन्न एकत्रिकरण घर-घर जाकर किया जायेगा। जैविक कचरे का उपयोग नॉडेप के माध्यम से जैविक खाद बनाने हेतु किया जायेगा।
courtesy

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.