• Sat. Mar 7th, 2026

सरकार ने कैबिनेट समितियों में बदलाव किया है और अधिकतर समितियों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल किए गए हैं। बुधवार को सरकार ने आठ कैबिनेट समितियों का पुर्नगठन किया था, ये हैं- नियुक्‍त‍ि, आवास, आर्थिक मामले, संसदीय कार्य, राजनीतिक मामले, सुरक्षा, निवेश और वृद्धि तथा रोजगार और कौशल विकास समिति। कैबिनेट सचिवालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राजनाथ सिंह का नाम चार और समितियों में शामिल किया गया है। ये समितियां संसदीय कार्य, राजनीतिक मामलों, निवेश और वृद्धि तथा रोजगार और कौशल विकास से संबंधित हैं। इससे पहले राजनाथ सिंह केवल दो समितियों आर्थिक मामलों और सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति में शामिल किए गए थे।
===============================
courtesy

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *