• Sun. May 19th, 2024

देश के कई हिस्सों में लू और गर्मी में और तेज़ी आई है। राजस्थान के चुरू में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। समूचे राज्य में लू और गर्मी की स्थिति बनी हुई है। कल चुरू देश का सबसे गर्म शहर रहा, जैसलमेर जिले के रामगढ में भी कल तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं श्रीगंगानगर में पारा 49 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इधर, दिल्ली में 46 दशमलव एक डिग्री तापमान रहा। दिल्ली में आने वाले तीन दिनों में लू और गर्मी की स्थिति बनी रह सकती है।

नारनौल में तापमान 47 दशमलव दो डिग्री हो जाने से लोग परेशान हैं। हिसार में लू और पंजाब के अमृतसर में भीषण गर्मी की स्थिति है।
=================
courtesy

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *