• Sat. Mar 7th, 2026

ओडीसा के कोरापुट जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कल तीन महिलाओं सहित पांच माओवादी मारे गए। यह मुठभेड़ पाडुआ थाने के वन-क्षेत्र में उस समय हुई जब विशेष अभियान दल और जिला स्‍वैच्छिक बल के जवान इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे।

सुरक्षा बलों ने जंगलों में लगभग पन्‍द्रह माओवादियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद तलाश का काम शुरू किया था। घटना-स्‍थल से पांच बंदूकें बरामद की गई हैं।
================================
Courtesy

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *