• Fri. Apr 26th, 2024

कांग्रेस केंद्र सरकार पर यूरिया की कमी का आरोप लगाकर जिम्मेदारी से भाग नही सकती : विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार पर यूरिया आवंटन की कमी का आरोप लगा रही है वह मात्र एक राजनैतिक मुद्दा है। जबकि केन्द्र सरकार ने मध्यप्रदेश में मांग से ज्यादा यूरिया प्रदान किया है। कांग्रेस केंद्र सरकार पर यूरिया की कमी का आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारी से भाग नही सकती। उसे किसानों के लिए पर्याप्त यूरिया की व्यवस्था करनी चाहिए।  

                उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार पर यूरिया आवंटन में भेदभाव का जो आरोप लगा रही है वह पूरी तरह निराधार है। जबकि प्रदेश को 15 दिसंबर तक 4.64 लाख मैट्रिक टन यूरिया मिल चुका है, जबकि पिछले साल इस अवधि में 3.81 लाख मैट्रिक टन यूरिया मिला था। इस बार रबी की फसलों का रकबा भी लगभग 3 लाख हेक्टेयर बढ़ गया है, इसके कारण भी मांग बढ़ी है।

                श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने फर्टिलाइजर

मैंनेजमेंट सिस्टम के लिए पोर्टल बनाया है, जिसमें नियमित तौर पर स्टॉक की जानकारी देनी पड़ती है। मध्यप्रदेश ने अब तक इस पोर्टल को अपडेट ही नहीं किया। इसके चलते पोर्टल पर अब भी मध्यप्रदेश में 4 लाख 53 हजार मैट्रिक टन यूरिया की उपलब्धता बतायी जा रही है। अतः केन्द्र को सही जानकारी नहीं दी गयी। श्री शर्मा ने कहा कि बीते 15 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने हर कदम पर किसानों का साथ दिया। उन्हें कभी भी यूरिया की कमी नहीं आने दी। कांग्रेस किसान हितैषी होने का ढोंग करती है। कांग्रेस हकीकत में किसानों से कोई सरोकार नही रखती यह उसकी सत्ता संभालते ही कार्यशैली में किसानों को खाद की किल्लत के रूप में देखने को मिल रहा है।

                उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जिस तरह यूरिया की कमी को लेकर किसानों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है, उसके लिए पूरी तरह कमलनाथ सरकार जिम्मेदार है। केन्द्र सरकार ने मध्यप्रदेश का कोटा नहीं घटाया है। कांग्रेस सिर्फ हमेशा की तरह यूरिया को लेकर दुष्प्रचार कर रही है।



aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.