• Fri. Apr 26th, 2024

भोपाल। शिवराज सिंह ने निवास पर बुधनी विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई यह चिंता मत करना कि हमारा क्या होगा, मैं हूं ना शिवराज सिंह, टाइगर अभी जिंदा है…. बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी विधानसभा बुधनी के कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कहा कि घबराने की जरूरत

नहीं। कोई काम अगर रुका तो हम लड़कर करवाएंगे। पहले सत्ता में थे तो साइन से काम हो जाता था, लेकिन अब लड़कर होगा। पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने के दौरान कई महिला कार्यकर्ताओं के आंखों से आंसू निकल आए।
इस दौरान सरकार जाने के दुख में कार्यकर्ता गले मिलकर रोते भी नजर आए। इसके बाद मंच पर पहुंचे चौहान ने हंसते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंत में बुधनी से आए लोगों से मिलते हुए वे काफी भावुक हो गए, न केवल शिवराज सिंह चौहान बल्कि उनकी पत्नी साधना सिंह भी आए हुए लोगों से मिलने के दौरान अपने आंसू नहीं रोक पाईं।
फिर भावुक अंदाज में कहा कि प्यार जरूर पाया है अपन ने, इस प्यार को कभी भूला नहीं पाऊंगा। आप सब कार्यकर्ताओं से कह रहा हूं, चिंता मत करना अपन कमजोर नहीं हैं।


aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.