• Fri. Apr 26th, 2024

कर्नाटक में हुए तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है और कुल पांच में से चार सीटें अपने नाम कर ली | लोकसभा की तीन सीटों में से कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन ने दो सीटें जीत लीं, वहीं विधानसभा की दो सीटों पर बीजेपी का सुपड़ा साफ कर दिया |

भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली बेल्लारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के वीएस उगरप्पा को 2,43,161 वोटों से जीत मिली। भाजपा सिर्फ शिमोगा लोकसभा सीट बचा पाई। यहां से येदियुरप्पा के बेटे बीवाई राघवेंद्र ने 52,148 वोटों से जीत दर्ज की। मांड्या लोकसभा सीट जेडीएस के एलआर शिवरामेगौड़ा ने 3,24,943 वोटों से अपने नाम की। रामनगर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री एचडी की कुमारस्वामी पत्नी अनीता एक लाख नौ हजार से ज्यादा वोटों से जीतीं। जामखंडी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के न्यामगौड़ा 39,480 वोटों से जीते।

लोकसभा सीट

बेल्लारी : कांग्रेस उम्मीदवार वीएस उगरप्पा 2 लाख 43 हजार 161 वोटों से जीते।

शिमोगा : येदियुरप्पा के बेटे राघवेंद्र ने 52,148 वोटों से जीत दर्ज की।

मांड्या : कांग्रेस-जेडीएस के एलआर शिवरामेगौड़ा 3,24,943 वोटों से जीते।

विधानसभा सीट

रामनगर : कुमारस्वामी की पत्नी अनीता 1,09,137 वोटों से जीतीं।

जामखंडी : कांग्रेस के न्यामगौड़ा 39 हजार 480 वोटों से जीते।
कर्नाटक में एक बार फिर से कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के शानदार प्रदर्शन पर कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं |
==================
Courtesy

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.