जय शाह लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध आईसीसी अध्यक्ष चुने गए
jaishah,ICCchairmanJaishah,ICCजय शाह लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध आईसीसी अध्यक्ष चुने गए
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आज घोषणा की है कि जय शाह को लगातार दूसरे दो वर्ष के कार्यकाल के लिए दोबारा निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। खेल के एक महत्वपूर्ण दौर में निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इंडोनेशिया के बाली में आईसीसी बोर्ड की बैठक में उनके पुन: अध्यक्ष के तौर पर चयन की पुष्टि की गई। 38 वर्षीय जय शाह इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव रह चुके हैं। उन्होंने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था।
=====================================Courtesy===============================
