उगते सूर्य को अर्घ्य और प्रार्थना के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व सम्पन्न
chhathpujan,chhathmaiyaaउगते सूर्य को अर्घ्य और प्रार्थना के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व सम्पन्न
चार दिन चलने वाली छठ पूजा आज सुबह उषा अर्घ्य के साथ संपन्न हो गई। आज चौथे दिन आज सुबह श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और पूजा-अर्चना की। सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे करने के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया और 36 घंटे का निर्जला उपवास पूरा किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चार दिन चलने वाले छठ महापर्व के समापन पर छठ मैया की पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया संदेश में श्री मोदी ने कहा कि प्रकृति को समर्पित इस दिव्य पर्व में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। उन्होंने प्रार्थना की कि छठ मैया का व्रत करने वाले सभी श्रद्धालुओं और देशवासियों पर मैया की कृपा बनी रहे।
=======================================Courtesy=========================
