• Mon. Nov 16th, 2026

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन तीन दिन की आधिकारिक भारत यात्रा पर हैं

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन तीन दिन की आधिकारिक भारत यात्रा पर हैं
britainprince,britainब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन तीन दिन की आधिकारिक भारत यात्रा पर हैं
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम ने कहा है कि भारत ने विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाने की चुनौती के बावजूद अपनी विविधता और असीम संभावनाओं से दुनिया के सामने एक मिसाल पेश की है। प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन तीन दिन की आधिकारिक भारत यात्रा पर हैं। प्रिंस विलियम ने कहा कि भारत ने अपनी बिजली उत्पादन क्षमता का 50% गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित समय से 5 वर्ष पहले ही पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 50 गुना से भी अधिक बढ़ी है।

अर्थशॉट पुरस्कार की शुरुआत प्रिंस विलियम ने वर्ष 2020 में की थी। यह एक वैश्विक पर्यावरण पुरस्कार है, जिसका उद्देश्य पृथ्वी के संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए नए और प्रभावी समाधानों की पहचान करना तथा उन्हें बढ़ावा देना है। प्रिंस विलियम ने कहा कि पिछले छह वर्षों में भारत ने अर्थशॉट पुरस्कार में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस पुरस्कार के सबसे अधिक विजेता भारत से हैं।

इस वर्ष के दो भारतीय फाइनलिस्ट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महिला हाउसिंग ट्रस्ट कम आय वाली महिलाओं को ठंडे मकानों की छतों और किफायती बीमा जैसी सुविधाओं के माध्यम से भीषण गर्मी से निपटने में मदद कर रहा है। वहीं, महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी इलेक्ट्रिक रिक्शा को किफायती विकल्प बनाकर बड़े शहरों में वायु प्रदूषण कम करने में योगदान दे रही है। मुंबई पहुंचने के बाद शाही दंपती ने स्कूल की छात्राओं और क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट खेला। इसके बाद दोनों ने विधान भवन से बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स तक मेट्रो से यात्रा की, जहां अर्थशॉट पुरस्कार-2026 की इम्पैक्ट असेंबली आयोजित की गई।
============================================Courtesy=====================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *