• Sun. Nov 15th, 2026

छठ महापर्व अब पूरे देश के लिए उत्सव और उमंग का अवसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
chhathmahaparv,chhathpujan,#topmpleader,#topmadhyapradeshleader,#madhyapradeshtopleader,#mpnews,#madhyapradeshnews,#bhopalnews,#DrMohanYadav,#mohanyadav,#mpcm

भोपाल : रविवार, नवम्बर 15, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सूर्यदेव की उपासना और लोक आस्था का महापर्व छठ, पवित्रता, संयम, अनुशासन और समर्पण का त्योहार है। माताएं-बहनें अपने पति की लंबी आयु, बच्चों के सुख, परिवार की समृद्धि और सभी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। यह त्याग और तपस्या, संपूर्ण प्रकृति की पूजा के साथ ही पूरे देश के लिए प्रेरणा है। भारत के पूर्वी भाग का यह त्यौहार अब पूरे देश के लिए उत्सव और उमंग का अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छठी मैया के पावन पर्व पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से सभी पर दया और कृपा बनाए रखने की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रेमपुरा घाट पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किए।

यह पर्व हमें प्रकृति के साथ जुड़ने का अवसर भी प्रदान करता है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी अपने परिवार की सुख, समृद्धि और परमात्मा के आशीर्वाद के लिए श्रद्धा के साथ छठी मैया का यह त्यौहार मना रहे हैं। अद्भुत श्रद्धा, आस्था, मन के विश्वास का यह पर्व हमें प्रकृति के साथ जुड़ने और ऊर्जा के अनंत स्रोत सूर्यनारायण भगवान को नमन करने का अवसर प्रदान करता है। इस पर्व पर हम उदय होते सूर्य के साथ-साथ अस्त होते सूर्य देवता को भी नमन करते हैं। इस पर्व की एक बड़ी विशेषता यह है कि इसके सारे पकवान घर पर ही बनते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कार्यक्रम स्थल आगमन पर विधायक श्री भगवान दास सबनानी ने उनका स्वागत किया।

अस्ताचलगामी सूर्य को किया गया अर्घ्य अर्पित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रेमपुरा घाट पर पहुंचकर व्रती महिलाओं को प्रणाम किया, उनका आशीर्वाद लिया और छठी मैया की पूजा की तथा सूर्यदेव की पूजा अर्चना में शामिल हुए। फूलों, दीपों और रंगोली से सजाया गया घाट का वातावरण छठ गीतों से भक्तिमय हो रहा था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने “छठी मैया की जय” और “सूर्यदेव की जय” के जयकारों से उनका स्वागत किया। घाट पर हजारों व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय, श्री रविन्द्र यति, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पूर्वांचल समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
==================================================================================

छठ महापर्व अब पूरे देश के लिए उत्सव और उमंग का अवसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
chhathmahaparv,chhathpujan,#topmpleader,#topmadhyapradeshleader,#madhyapradeshtopleader,#mpnews,#madhyapradeshnews,#bhopalnews,#DrMohanYadav,#mohanyadav,#mpcm

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *