प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संध्या अर्घ्य पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
chhathpujan,chhathmaiya,narendramodiप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संध्या अर्घ्य पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छठ महापर्व के महत्वपूर्ण अनुष्ठान संध्या अर्घ्य के अवसर पर देशभर के लोगों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि प्रकृति की पूजा को समर्पित यह पवित्र त्योहार लोगों के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लाए और सद्भाव तथा सामाजिक एकता को और मजबूत करे। उन्होंने सभी के जीवन में सूर्य देव के आशीर्वाद की प्रार्थना की और छठी मैया को नमन किया।
==============================Courtesy==================================
