• Fri. Mar 29th, 2024

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा पार्टी ने जब मुझे अध्यक्ष बनाया उसी समय कांग्रेस ने श्री कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था, लेकिन कांग्रेस को श्री कमलनाथ पर भरोसा नहीं था इसीलिए उनके साथ चार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ओर बना दिए। श्री सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी के शासन में समाज के सभी वर्गों का विकास की कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है। इन योजनाओं के जरिए समूचे प्रदेश का विकास हुआ हैं। उन्होंने कहा हमारे मुख्यमंत्री आपसे आशीर्वाद मांगने आए हैं उन्हें भरपूर आशीर्वाद दें ताकि चौथी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बने।
कांग्रेस के समय दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। हमें 2003 में कांग्रेस से बीमारू प्रदेश विरासत मिला था लेकिन हमने पिछले 15 वर्षों में संकल्प के साथ प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकाला और उसे विकसित राज्य बनाया है। आप लोगों के आशीर्वाद से आने वाले पांच सालों हम विकसित मध्यप्रदेश को समृद्ध प्रदेश बना देंगे। यह बात गुरूवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जनआशीर्वाद यात्रा
के दौरान जबलपुर के सीहोरा क्षेत्र में आयोजित सभा में कही। उनके साथ पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष, सांसद श्री राकेश सिंह मौजूद थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आषीर्वाद यात्रा गुरूवार को जबलपुर जिले की विधानसभाओं में पहुंची। यात्रा की शु़रूआत सीहोरा विधानसभा से हुई। मुख्यमंत्री हेलिकाप्टर से सीहोरा पहुंचें जंहा स्थानीय नेताओं के स्वागत के बाद सभा स्थल के लिए रोड़ शो के साथ रवाना हुए। इस दौरान रास्ते में कई स्थानों पर मुख्यमंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। नया बसस्टेड, सोनम सोनम ढाबा, सेंट्रल बैंक, स्टेट बैंक एटीएम, चर्च के सामने, मस्जिद के पास, कॉपरेटिव बैंक, पोस्ट आफिस चौराहा होते हुए रोड़ शो पुराना बस स्टेंड पहुंचा। यंहा सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में मैंने सरकार सत्ता के लिए नही सेवा के लिए चलाई है। सेवा का यह महायज्ञ आपके आर्षीवाद से ओर आगे बढ़ेगा। सिहोरा के बाद मुख्यमंत्री रथ पर सवार होकर पनागर होते हुए जबलपुर के लिए आगे बढे।

सीहोरा का विकास मेरी पहली प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2003 से पहले प्रदेश की क्या हालत थी आपसे छिपी नही है। गड्ढों में सड़के थी, घरों में अंधेरा और सिंचाई के लिए किसानों को पानी नही मिलता था लेकिन हमने चमचमाती सड़कें बनाई, घरों तक बिजली पहुंचाई और खेतों में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि अकेले सिहोरा में 636 करोड़ की लागत से 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल को सिंचित करने के लिए तीन बांध बनवाए हैं। विधायक नंदनी मरावी ने हमें सिंचाई के लिए जो प्रस्ताव दिए वह मंजूर किए। उन्होंने कहा कि सीहोरा का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। यहां के विकास के लिए जो भी प्रस्ताव आगे आएंगे, उन्हें पूरा कराया जाएगा।

राहुल को नही पता कि गेंहू की बाली कंहा होती है

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी मध्यप्रदेश में घूम रहे हैं। किसानों की बात कर रहे हैं। लेकिन उन्हें खेत और खलियान की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जो यह तक नहीं बता सकते कि गेहूं की बाली कहां होती है, वह क्या किसानों का भला कर पाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के झुठे वादों की हकीकत पंजाब में पहले ही सामने आ चुकी है। प्रदेष की जनता कांग्रेस के बहकावे में नही आने वाली। राहुल गांधी के झुठ और फरेब का जवाब जनता देगी।

गरीबी हटाने का अभियान है संबल योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी से लेकर श्री राजीव गांधी और पूरी कांग्रेस आजादी के बाद से गरीबी हटाने की बात करते आ रहे लेकिन गरीबी नही हटी। कांग्रेस ने गरीबी के बजाय गरीबों को ही हटानें का काम किया। उन्होंने कहा कि हमने गरीबी हटाने के लिए संबल योजना शुरू की है। इस योजना में उन सभी वर्ग के लोगों को शामिल किया जो आर्थिक रूप से कमजोर है। इस योजना में गरीब परिवार को बिजली के बिल से राहत देने के लिए सिर्फ 200 रूपये महीना बिल का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा इस योजना में जिनके पास जमीन नहीं है उन्हें प्लॉट दिए जाएंगे और जिनके पास पक्के मकान नहीं है 2022 तक हर गरीब को पक्के आवास उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

सीहोरा से पनागर के रास्ते गर्मजोषी के साथ हुआ स्वागत

मुख्यमंत्री सीहोरा सभा के बाद रथ में सवार होकर पनागर के लिए रवाना हुए। घाट सिमरिया, मोहतरा, जुझारी, कछपुरा, गोसलपुर, बरनू तिराहा, गांधीग्राम होते हुए पनागर पहुंचे। जुझारी में ग्रामीण बहनों ने अपने सिर पर कलश रखकर मुख्यमंत्री कि अगवानी की। खजूरी में भी स्थानीय लोगों ने अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। करीब दर्जन भर स्थानों पर मुख्यमंत्री को रोककर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। कई जगहों पर मुख्यमंत्री के रथ पर पुष्प वर्षा की गई और कई जगह लोगों ने मुख्यमंत्री को फूल-माला, श्रीफल आदि भेंट किए।

प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए चौथी बार आर्षीवाद दें

पनागर से रथ यात्रा आधारताल बिरसामुंडा चौक केंट, मोनी तिराहा होते हुए रांझी बाजार क्षेत्र से जबलपुर केन्ट विधानसभा में प्रवेष किया तो विधायक अशोक रोहाणी के साथ जनता और कार्यकर्ता ने गर्मजोषी के साथ पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप लोगों ने जिस तरह से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया है मैं आपके पैरों में कांटे नहीं आने दूंगा। मुख्यमंत्री ने केन्ट क्षेत्र से विधायक और विधानसभा अध्यक्ष रहे स्वर्गीय ईश्वरदास रोहाणी का स्मरण करते हुए कहा कि आदरणीय ईश्वरदास जी ने हमेषा लोगों हित और केन्ट के विकास की चिंता की है। वे सेवाभावी जननेता थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा कोई कोर कसर नही छोड़ेगी। रांझी विधानसभा क्षेत्र में व्यापारिक संगठनों ने मंच सजा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.