• Sat. Oct 17th, 2026

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की
cricket,BCCI,vankhedestadium,mumbai,twenty-twenty,T-20,IndiaVNZ,testseriesबीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला अगले महीने की चार तारीख को ऑकलैंड में शुरू होगी। आखिरी दो मैच 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे। शुभमन गिल पहले तीन मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। इसके बाद वे टेस्ट श्रृंखला की तैयारी करेंगे। शुरुआती तीन मैचों के लिए उपकप्तान बनाए गए श्रेयस अय्यर आखिरी दो मैचों में टीम की कमान संभालेंगे।

रोहित शर्मा और विराट कोहली को एकदिवसीय टीम में जगह दी गई है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को एकदिवसीय श्रृंखला से आराम दिया गया है, जबकि वे टेस्ट टीम में शामिल हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा को एकदिवसीय टीम में जगह नहीं मिली है। अंशुल कंबोज शुरुआती तीन मैचों के लिए चुने गए हैं, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र आखिरी दो मैचों में खेलेंगे। टेस्ट सीरीज़ में भी शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे।
============================================Courtesy====================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *