• Sat. Oct 17th, 2026

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने संबंधी प्रावधानों के अंतर्गत कुछ अतिरिक्त शुल्क और प्रतिबंधों में छूट दी

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने संबंधी प्रावधानों के अंतर्गत कुछ अतिरिक्त शुल्क और प्रतिबंधों में छूट दी
america,donaldtrump,iranअमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने संबंधी प्रावधानों के अंतर्गत कुछ अतिरिक्त शुल्क और प्रतिबंधों में छूट दी
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगाए जाने वाले कुछ अतिरिक्त शुल्क और प्रतिबंधों में छूट दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह फैसला अमरीका के राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने 18 सितंबर को इस कानून पर हस्ताक्षर किए थे। इस कानून के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले प्रमुख देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रावधान था। इसके अलावा, रूस से आयात होने वाले सामान पर 500 प्रतिशत तक शुल्क लग सकता था।

हालाँकि, ट्रंप ने फिलहाल कुछ शुल्कों को लागू करने से छूट दे दी है। यह छूट तब तक जारी रहेगी, जब तक राष्ट्रपति या विदेश मंत्री आगे की कार्रवाई का फैसला नहीं करते। इस बीच, अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा भी प्रस्तावित है। वे 20 अक्टूबर को मुंबई में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद उनके गुजरात में जामनगर रिफाइनरी परिसर जाने की भी उम्मीद है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब रूस और अमरीका के बीच डीजल की आपूर्ति को लेकर समझौते की खबरें हैं। वहीं, नवंबर में होने वाले अमरीकी मध्यावधि चुनावों से पहले अमरीका में डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं।
=====================================================Courtesy========================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *