भाजपा ने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और लोकतंत्र में जनता का विश्वास तोड़ने का आरोप लगाया
shivrajsinghchouhan,bjpभाजपा ने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और लोकतंत्र में जनता का विश्वास तोड़ने का आरोप लगाया
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। बिना नाम लिए उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर भी तंज कसा। श्री चौहान ने कहा कि एक तरफ जनता विकसित भारत के निर्माण के लिए मोदी जी के साथ खड़ी है, तो दूसरी तरफ विपक्ष निराश और हताश है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष मैदान और जनता का भरोसा नहीं जीत पा रहा, इसलिए सड़कों पर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है। श्री चौहान ने कहा कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहा है, लोकतंत्र में लोगों का विश्वास तोड़ने की साजिश रच रहा है और संविधान को तार-तार कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि यह सब विदेशी ताकतों के समर्थन से किया जा रहा है।
राहुल गांधी का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि वे विदेशों का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, “गैरों पर करम, अपनों पर सितम” वाला रवैया देखकर वे हैरान हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता पाने के लिए ये लोग इतना नीचे गिर जाएंगे, सोचा नहीं था। देश के उद्यमियों का आगे बढ़ना भी इन्हें रास नहीं आता।
उपचुनावों के नतीजों का जिक्र करते हुए शिवराज ने कहा कि बंगाल, असम और पुद्दुचेरी में भाजपा और एनडीए को शानदार जीत मिली है। इससे पहले राजस्थान और त्रिपुरा के स्थानीय निकाय चुनावों में भी जनता ने भाजपा का साथ दिया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जीत नहीं, बल्कि मोदी जी और विकास में जनता के विश्वास की जीत है। जनादेश साफ है कि देश का संकल्प विकसित भारत का निर्माण है।
=====================================================Courtesy=======================================
