नितिन नवीन ने कहा, राहुल गांधी और केजरीवाल की सहयोगी टीम सीजेपी नेता देश में खतरनाक स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं
nitinnabeen,cjpprotest,jantarmantar,rahulgandhi,arvindkejriwalनितिन नवीन ने कहा, राहुल गांधी और केजरीवाल की सहयोगी टीम सीजेपी नेता देश में खतरनाक स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की सहयोगी टीम सीजेपी नेता देश में खतरनाक और गंभीर स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं। श्री नवीन ने कहा कि विपक्ष के लोग राजनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर यह कर रहे हैं।
दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के बीच नितिन नवीन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आज जिस तरह की स्थिति हो रही है वे देश की सुख-शांति के साथ विकास को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। श्री नवीन ने आरोप लगाया कि ये दो अराजकतावादी समूह हैं, जिनमें एक ‘इंडिया गठबंधन’ के नेता राहुल गांधी और दूसरे गुट का नेतृत्व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की सहयोगी सीजेपी कर रही है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इन्हें जनता ने पूरी तरह नकार दिया है, चाहे वह राहुल गांधी का इंडिया गठबंधन हो, चाहे अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी हो। जनता ने जब इन्हें नकार दिया और लोकतंत्र ने इन्हें सजा दी। उन्होंने कहा कि देश पूरी तरह से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और लगातार वैश्विक संकटों के बावजूद आज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
श्री नवीन ने कहा कि भारत का युवा भारतीय संस्कृति और लोकतंत्र से जुड़ा है, भारतीय संविधान के प्रति उसकी प्रतिबद्धता है, और यही कारण है कि उनकी इस तरह की भाषा को भारत की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।
================================================Courtesy========================
