• Thu. Oct 8th, 2026

गुजरात के वडनगर से शुरू हुई बाइक सेवा यात्रा कल काशी में संपन्न

गुजरात के वडनगर से शुरू हुई बाइक सेवा यात्रा कल काशी में संपन्न
yogiadityanath,bikesevayatra,kashi,badnagarगुजरात के वडनगर से शुरू हुई बाइक सेवा यात्रा कल काशी में संपन्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को गुजरात के वडनगर से शुरू हुई बाइक सेवा यात्रा कल काशी में संपन्न हो गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी में आयोजित समापन समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में काशी और पिछले 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश में हुए बदलाव देश के सामने हैं। उन्होंने वडनगर से काशी पहुंचे बाइक सवारों और अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या का राम मंदिर, मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर, महाकुंभ और मथुरा-वृंदावन की सांस्कृतिक पहचान आज नए भारत और नए उत्तर प्रदेश की पहचान बन गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश की जनता की ओर से उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा संकल्प को सम्मान देने का एक प्रयास है और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी दर्शाती है। गुजरात से काशी पहुंचे बाइक सवारों ने 10 राज्यों से गुजरते हुए गर्मी, बारिश और अन्य परिस्थितियों का सामना किया। यात्रा के दौरान काशी विश्वनाथ से गंगाजल लेकर गुजरात की नदियों और हाटकेश्वर महादेव का पवित्र जल काशी लाया गया और भगवान विश्वनाथ को अर्पित किया गया।

समारोह में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, वडोदरा के सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
===================================================Courtesy==============================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *