• Thu. Oct 8th, 2026

नोवाक जोकोविच ने 7वीं बार चाइना ओपन का खिताब जीता

नोवाक जोकोविच ने 7वीं बार चाइना ओपन का खिताब जीता
chinaopen,bejing,novaczokovichनोवाक जोकोविच ने 7वीं बार चाइना ओपन का खिताब जीता
नोवाक जोकोविच ने बीजिंग में एलेक्स डी मिनौर के चोट के कारण फाइनल से हटने के बाद सातवीं बार चाइना ओपन का खिताब जीता। जोकोविच ने कड़े मुकाबले में पहला सेट 7-6 से जीता। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने मेडिकल टाइमआउट लिया। कमर की चोट से जूझ रहे डी मिनौर ने दूसरे सेट का पहला गेम जीतने के बाद मैच से हटने का फैसला किया।

यह जोकोविच के करियर का 102वां टूर स्तर का खिताब है। इसके साथ ही वह ओपन एरा में सर्वाधिक खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज रोजर फेडरर से केवल एक खिताब दूर हैं। इस सूची में 109 खिताब के साथ जिमी कॉनर्स सबसे आगे हैं।

जोकोविच ने वर्ष 2015 में चाइना ओपन जीतने के बाद पहली बार बीजिंग में वापसी की थी। उन्‍होंने अपने खिताब तक के सफर में तीन शीर्ष-10 खिलाड़ियों को हराया था। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में यूएस ओपन चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव और सेमीफाइनल में दानिल मेदवेदेव को हराया। मेदवेदेव को एक दर्शक के गेंद लगने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
=====================================================Courtesy===================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *