• Wed. Oct 7th, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे; गृह मंत्री समेत कई हस्तियों ने उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे; गृह मंत्री समेत कई हस्तियों ने उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया
narendramodiप्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे; गृह मंत्री समेत कई हस्तियों ने उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया
गृह मंत्री अमित शाह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि 2001 में इसी दिन श्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से मुख्यमंत्री और अब प्रधानमंत्री के रूप में उनकी निरंतर सेवा, संघर्ष और समर्पण की यात्रा गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान और समाज के हर वर्ग की समृद्धि का पर्याय बन गई है। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जन-केंद्रित नीतियों के कार्यान्वयन, निर्णय लेने में दृढ़ता, पारदर्शिता और परिणामों की गारंटी के माध्यम से शासन की परिभाषा को ही बदल दिया है, साथ ही प्रदर्शन की राजनीति के आदर्श की स्थापना की है।

गृह मंत्री ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में, श्री मोदी ने ज्योति ग्राम योजना के माध्यम से भूकंप से तबाह कच्छ का पुनर्निर्माण कर एक आदर्श बनाया। श्री शाह ने कहा कि श्री मोदी ने सौर ऊर्जा और जीवंत गुजरात के माध्यम से हर गांव में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की। गृह मंत्री ने कहा कि श्री मोदी ने निवेश और उद्योग को नई दिशा दी और कृषि क्षेत्र में 8 प्रतिशत से अधिक की विकास दर हासिल की।

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में श्री मोदी ने इसी दूरदृष्टि को और आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरिक्ष से लेकर समुद्र तक और वैश्विक मंचों से लेकर आंतरिक सुरक्षा तक हर क्षेत्र में नए मुकाम हासिल किए हैं। श्री शाह ने कहा कि श्री मोदी ने करोड़ों देशवासियों में आत्मविश्वास जगाया है, ‘विकसित भारत’ का मंत्र दिया है और 2047 तक भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने का संकल्प लिया है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक श्री मोदी का सफर राष्ट्र, सुशासन और जन कल्याण के प्रति समर्पण से परिपूर्ण रहा है। श्री बिरला ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2010 में गुजरात में आयोजित संविधान गौरव यात्रा और 2015 से राष्ट्रीय स्तर पर संविधान दिवस के आयोजन जैसी पहलों के माध्यम से संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा पर लगातार बल दिया है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक मंच पर अपनी शक्ति, आत्मसम्मान और संकल्प को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया है। श्री बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सक्रिय जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी द्वारा भारतीय कृषि के बदलाव पर लिखे गए एक लेख को साझा किया। यह लेख प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की यात्रा को दर्शाता है। इसमें गुजरात सहित भारतीय कृषि के व्यापक परिवर्तन की जानकारी दी गई है। लेख में बताया गया है कि कैसे बेहतर सिंचाई, विश्वसनीय बिजली आपूर्ति, ग्रामीण सड़कें, प्रौद्योगिकी और बाजार तक पहुंच ने किसानों को उत्पादकता और आय बढ़ाने में मदद की। लेख के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर, इस दृष्टिकोण का विस्तार किसानों को प्रत्यक्ष सहायता, विविधीकरण और बेहतर ग्रामीण अवसंरचना तक हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के लेख को साझा किया है। इसमें बदलती मानसिकता के बीच भारत की हालिया विकास यात्रा का वर्णन है। लेख में बताया गया है कि शासन के कई क्षेत्रों में ‘चलता है’ से ‘बदल सकता है’ के दृष्टिकोण से हालिया विकास संभव हुआ है। इसमें बैंकिंग क्षेत्र में सुधार, डिजिटल भुगतान का प्रसार और गरीबी उन्मूलन के प्रयासों को शासन के प्रमुख क्षेत्रों के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। जहां निरंतर और दृढ़ कार्रवाई के माध्यम से दीर्घकालिक चुनौतियों के समाधान को संभव बनाया गया।
===========================================================Courtesy=============================================

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *