• Wed. Oct 7th, 2026

तेलुगु देशम पार्टी अध्‍यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता, अनुशासन उनकी असाधारण यात्रा के कुछ पहलु हैं

तेलुगु देशम पार्टी अध्‍यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता, अनुशासन उनकी असाधारण यात्रा के कुछ पहलु हैं
narendramodi,chandrababunaidu,telgudeshampartyतेलुगु देशम पार्टी अध्‍यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता, अनुशासन उनकी असाधारण यात्रा के कुछ पहलु हैं
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी अध्‍यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि श्री मोदी की दूरदर्शिता, सत्यनिष्ठा, अनुशासन और बढ़कर, क्रियान्वयन की क्षमता उनकी असाधारण यात्रा के कुछ पहलु हैं। आज एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित लेख में, श्री नायडू ने कहा कि अपने 48 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में उन्होंने सरकारों को बदलते, अर्थव्यवस्थाओं को रूपांतरित होते, प्रौद्योगिकी के वैश्विक प्रभाव, नेताओं के उत्थान और पतन को देखा है।

उन्‍होंने कहा कि समय के साथ यह बात स्‍पष्‍ट हो गई है कि नेतृत्‍व मायने रखता है। भारत के रूपांतरण पर लिखते हुए, श्री नायडू ने कहा कि महामारी, युद्धों, भू-राजनीतिक अनिश्चितता और तकनीकी परिवर्तन के बावजूद, भारत ने दृढ़ता से नेतृत्व किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ ही नेताओं को एक पीढ़ी को आकार देने का अवसर मिलता है और उससे भी दुर्लभ वे नेता होते हैं जो किसी राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में योगदान देते हैं।
================================================Courtesy===========================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *