प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- पिछले 12 वर्ष में भारत के शहरों और गांवों के बीच अंतर उल्लेखनीय रूप से कम हुआ
narendramodiप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- पिछले 12 वर्ष में भारत के शहरों और गांवों के बीच अंतर उल्लेखनीय रूप से कम हुआ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच दूरी में कमी आई है। उन्होंने ग्रामीण बुनियादी ढांचे में सार्थक सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में महिलाओं में आत्मनिर्भता और आर्थिक सशक्तिकरण बढ़ा है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर की यात्रा पर निकले सेवा यात्रियों के साथ वर्चुअल बातचीत में प्रधानमंत्री ने सामाजिक सेवा, सामाजिक सुधार और सकारात्मक बदलाव के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य सभी की भागीदारी और योगदान से ही हासिल किया जा सकता है।
श्री मोदी ने बताया कि वडनगर से प्राप्त मूल्यों ने उनके जीवन को आकार दिया है, जबकि काशी से उन्हें जीवन में सेवा मूल्य प्राप्त हुए हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि युवा भी अलग-अलग क्षेत्रों में सेवा कार्य में लगे हुए हैं।
प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में यात्रियों ने अपने अनुभव साझा किये। प्रधानमंत्री ने यात्रियों से अपने अनुभवों को डायरी में दर्ज करने का आग्रह भी किया।
=====================================================Courtesy======================================
