अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को ‘ट्रम्प स्ट्रेट’ दिखाया
trump,homurjjaldamrumadhya,trumpstraitअमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को ‘ट्रम्प स्ट्रेट’ दिखाया
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक मानचित्र जारी किया है जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को ‘ट्रम्प स्ट्रेट’ के तौर पर दिखाया गया है। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जलमार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर खोलने के लिए ईरान के सात-दिन के प्रस्ताव को ठुकराने श्री ट्रंप की घोषणा के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।
ट्रंप ने फिर कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने अमरीका की मांगों को मानने की ईरान की इच्छा पर भी संदेह प्रकट किया। राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि ईरान पर फिर से अमरीकी सैन्य हमले की आशंका बनी हुई है।
ईरान ने सात-दिन की शांति प्रक्रिया का प्रस्ताव दिया था जिसके अंतर्गत सभी मोर्चों पर लड़ाई रुक जाती। इसके बदले, अमरीका से ईरानी बंदरगाहों पर लगी नाकेबंदी हटाने, ईरान के रोके गए फंड जारी करने और तेल से जुड़े प्रतिबंधों में छूट देने की मांग की गई थी। इस प्रस्ताव में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर खोलने की बात भी कही गई थी।
यह कदम इराकी हवाई अड्डों पर ईरानी उड़ानों के निलंबन के बाद उठाया गया है। अमरीका ने चेतावनी दी थी कि ईरानी एयरलाइंस को सेवा देने वाली कंपनियों और हवाई अड्डों पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
==================================================Courtesy=========================================
