कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय
bank,bankstrikeकल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय
वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। यह निर्णय बैंक कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए लिया गया है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने रविवार को सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और बैंकों तथा एटीएम के लिए नकदी हेतु करेंसी चेस्टों को पूरी तरह से चालू रखने की स्वीकृति दी है। इस बीच, सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंकों ने हड़ताल के दौरान एटीएम से नि:शुल्क मासिक सीमा से अधिक बार लेनदेन का शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है।
===========================================Courtesy========================================
