• Wed. Sep 16th, 2026

गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस पर हिंदी को राष्ट्रीय एकता की महत्वपूर्ण कड़ी बताया

गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस पर हिंदी को राष्ट्रीय एकता की महत्वपूर्ण कड़ी बताया
amitshah,hindidiwasगृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस पर हिंदी को राष्ट्रीय एकता की महत्वपूर्ण कड़ी बताया
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत में कई भाषाओं का होना देश की सबसे बड़ी ताकत है। आज हिंदी दिवस पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा किसी दूसरी भाषा की प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता को जोड़ने वाली एक महत्‍वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर निकलने में भाषा महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती है। श्री शाह ने कहा कि ब्रिटिश कानूनों की जगह भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को लाना सिर्फ़ शब्दों का बदलाव नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान की पुनर्स्थापना है। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदी और अन्य सभी भाषाएँ तकनीकी विकास के सुनहरे दौर में हैं। श्री शाह ने कहा कि मौजूदा समय में एआई भारतीय भाषाओं के आसान अनुवाद के अवसर दे रहे हैं।

नई शिक्षा नीति के बारे में बात करते हुए, श्री शाह ने कहा कि नई शिक्षा नीति में भी मातृभाषा को शिक्षा के केंद्र में रखा गया है और इंजीनियरिंग तथा चिकित्सा की पढ़ाई कई भारतीय भाषाओं में हो रही है।

उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति, योग, आयुर्वेद और अन्य चीज़ें भाषा के माध्यम से ही दुनिया तक पहुँच रही हैं। गृह मंत्री ने युवाओं से अपनी मातृभाषा के बारे में जानने और माता-पिता से घर पर बातचीत के दौरान इसका इस्तेमाल करने का आग्रह किया। उन्होंने नागरिकों को यह सलाह भी दी कि वे अपनी मातृभाषा में बात करते समय शर्म महसूस न करें। श्री शाह ने नागरिकों से अपील की कि वे भाषा को देश की ‘विकसित भारत’ की यात्रा में एक प्रभावी साधन बनाने का संकल्प लें।
=============================================Courtesy======================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *