कनाडा अपने हितों की रक्षा के लिए अमरीका के नए शुल्क के बराबर ही शुल्क लगाएगा
canada,america,teriffकनाडा अपने हितों की रक्षा के लिए अमरीका के नए शुल्क के बराबर ही शुल्क लगाएगा
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि व्यापार वार्ता विफल होने के बाद, कनाडा अपने श्रमिकों, किसानों, परिवारों और व्यवसायों की रक्षा के लिए अमरीका के नए शुल्क के बराबर ही शुल्क लगाएगा। कार्नी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एक साल से अधिक समय से कनाडा ने अमरीका के साथ नए व्यापक व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए गहन और सद्भावनापूर्ण प्रयास किए हैं।
उन्होंने कहा कि उन्होंने अमरीका के साथ एक साल से अधिक की बातचीत के बाद कनाडा के वार्ताकारों को वापस लौटने के निर्देश दिये हैं। श्री कार्नी ने कहा कि कनाडा, अमरीका के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री ने कहा कि कनाडा आने वाले दिनों में अपने जवाबी शुल्क कदमों के बारे में विस्तार से घोषणा करेगा। जो मजदूर दिवस के बाद मंगलवार से लागू होंगे।
शुक्रवार देर रात अमरीका और कनाडा के बीच व्यापार वार्ता विफल होने के बाद श्री कार्नी का यह बयान आया है। अमरीका ने लगभग 28 अरब डॉलर मूल्य के कनाडाई आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है। श्री कार्नी ने अमरीका की मांगों को अनुचित और आर्थिक रूप से नुकसानदेह बताया। उन्होंने कहा कि कनाडा सरकार श्रमिकों और व्यवसायों को समर्थन देने के लिए अतिरिक्त उपाय करेगी।
==================================Courtesy==========================
