• Wed. Sep 16th, 2026

ब्रिटेन के सांसदों का संयुक्त राष्ट्र से पीओजेके में पाकिस्तानी सेना द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या मामले में हस्तक्षेप का आह्वान

ब्रिटेन के सांसदों का संयुक्त राष्ट्र से पीओजेके में पाकिस्तानी सेना द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या मामले में हस्तक्षेप का आह्वान
POJKब्रिटेन के सांसदों का संयुक्त राष्ट्र से पीओजेके में पाकिस्तानी सेना द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या मामले में हस्तक्षेप का आह्वान
ब्रिटेन के 70 से अधिक सांसदों ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस को पत्र लिखकर पाकिस्तान के कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर-पीओजेके में बिगड़ती स्थिति पर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। उन्होंने पाकिस्तानी सेना के रक्‍तपात को समाप्त करने और नागरिकों की रक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की है। इस क्षेत्र में पाकिस्तान की सेना की निर्मम कार्रवाई में सैकड़ों लोगों के मारे जाने और घायल होने के बीच ये अपील की गई है।

इस क्षेत्र में सख्त नाकाबंदी, कर्फ्यू और संचार व्‍यवस्‍थाएं पूरी तरह ठप पड़ी हुई हैं। सांसदों ने कहा कि पीओजेके में हालात सामान्‍य करने, जवाबदेही तय करने और शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए निरंतर अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की आवश्यकता है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से पाकिस्तान के अधिकारियों पर मनमानी गिरफ्तारियों को बंद करने, उचित कानूनी प्रक्रिया और कानूनी प्रतिनिधित्व तक पहुंच सुनिश्चित करने की अपील की। सांसदों ने क्षेत्र में स्वतंत्र मानवाधिकार पर्यवेक्षकों की उचित पहुंच की सुविधा प्रदान करने की भी अपील की है।
========================================Courtesy=============================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *