आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया
narendramodi,greenfieldallurisitaramrajuinternationalairport,andhrapradesh,vijaynagram,bhogpram,chandrababunaidu,AI,rammohannaiduआंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश में विजयनगरम जिले के भोगपुरम में ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इसका निर्माण सार्वजनिक-निजी भागीदारी के अंतर्गत 5 हजार 6 सौ 40 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के साथ किया है। हवाई अड्डे पर आर्टिफिशल इंटेलिजेंस आधारित प्रणालियाँ, बायोमेट्रिक प्रोसेसिंग और स्वचालित बैगेज हैंडलिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और नागर विमानन मंत्री के राम मोहन नायडू ने प्रधानमंत्री को हवाई अड्डे की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी। श्री मोदी आज राज्य में लगभग 18 हजार करोड़ रुपये की कई और परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन भी करेंगे।
============================================Courtesy==================================
