महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि अर्पित की
lokmanyabalgangadhartilak,lokmanyabalgangadhartilakpunyathitheमहान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि अर्पित की
गृह मंत्री अमित शाह ने आज महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि लोकमान्य तिलक ने अपने विचारों और संगठन क्षमता से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी।
उन्होंने युवाओं में स्वराज की भावना जगाई और उन्हें स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। गृह मंत्री ने कहा कि तिलक के लेख ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक मजबूत आवाज बने। गृह मंत्री ने कहा कि लोकमान्य तिलक का राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक चेतना से जुड़ा जीवन हमेशा देशवासियों को राष्ट्र को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा।
=========================================Courtesy=====================================
