मराठी नव वर्ष की शुरुआत, गुड़ी पड़वा आज पूरे महाराष्ट्र में उत्साह से मनाया जा रहा है
gudipadwa,marathinavvarshमराठी नव वर्ष की शुरुआत, गुड़ी पड़वा आज पूरे महाराष्ट्र में उत्साह से मनाया जा रहा है
मराठी नव वर्ष के आरंभ का प्रतीक गुड़ी पड़वा आज पूरे महाराष्ट्र में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। चैत्र शुद्ध प्रतिपदा के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर शोभायात्राएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की गई हैं। साढ़े तीन मुहूर्तों में से एक गुड़ी पड़वा पर बाजार वाहनों, आभूषणों और अन्य वस्तुओं की खरीदारी करने वालों से गुलजार हैं। वसंत नवरात्रि उत्सव भी आज से प्रारंभ हो गया है।
राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि नव वर्ष सभी के लिए सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने नागरिकों से महाराष्ट्र की भावना को बनाए रखने और मराठी भाषा तथा संस्कृति पर गर्व करने का आग्रह किया है।
सांगली में इस अवसर पर सुर पाहतेछे शीर्षक से एक विशेष संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पंडित भुवनेश कोमकाली ने प्रस्तुति दी।
इसी बीच, राज्य सरकार ने स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन को बढ़ाने के लिए ‘गुढ़ी पड़वा-पट बढ़ावा’ नामक एक विशेष राज्यव्यापी अभियान शुरू किया है। इसका उद्घाटन आज पिंपरी-चिंचवड नगर निगम क्षेत्र के म्हेत्रेवाड़ी प्राथमिक विद्यालय में किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा प्रणाली से जोड़ना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
महाराष्ट्र भर में गुड़ी पड़वा को पारंपरिक उत्साह, सांस्कृतिक जीवंतता और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रबल भावना के साथ मनाया जा रहा है।
====================================================Courtesy===========================================
मराठी नव वर्ष की शुरुआत, गुड़ी पड़वा आज पूरे महाराष्ट्र में उत्साह से मनाया जा रहा है
gudipadwa,marathinavvarsh
