पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है: केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल
piyushgoyal,westasia,indianeconomeyपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है: केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है। आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री गोयल ने कहा कि भारत के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत करने के लिए विश्व भर में उत्साह बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में 38 देशों के साथ व्यापारिक समझौते हुए हैं। इससे निर्यातकों के लिए नए अवसर खुले हैं। श्री गोयल ने कहा कि जब ये सभी मुक्त व्यापार समझौते लागू हो जाएंगे, तो भारतीय निर्यातकों के लिए व्यापक अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि भारत का निर्यात पिछले महीने फरवरी तक स्थिर रहा, लेकिन इसमें गिरावट नहीं आई। श्री गोयल ने कहा कि मार्च के पहले सप्ताह में निर्यात में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन दूसरे सप्ताह में इसमें सुधार हुआ। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस माह के अंत तक भारत अपने निर्यात स्तर को बनाए रखने में सक्षम होगा।
==================================================Courtesy======================================
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है: केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल
piyushgoyal,westasia,indianeconomey
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है: केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल
