प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिख समुदाय की गरिमा और न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई
narendramodiप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिख समुदाय की गरिमा और न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिख समुदाय की गरिमा और न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में आयोजित ‘हिंद दी चादर’ सभा को एक वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने समुदाय के लिए कई कल्याणकारी पहलों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी सभाएं सामाजिक एकता को मजबूत करती हैं और गुरुओं के आशीर्वाद को दर्शाती हैं।
इस कार्यक्रम में उपस्थित गृह मंत्री अमित शाह ने धर्म की रक्षा में शहीद हुए गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं के बलिदान अतुलनीय है। श्री शाह ने पंजाब में हो रहे धर्मांतरण पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि गुरु तेग बहादुर की शहादत को राज्य के स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा और नवी मुंबई के एक अस्पताल का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। पिछले दो दिनों में लाखों श्रद्धालु इस सभा में शामिल हुए।
======================================================Courtesy==========================================
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिख समुदाय की गरिमा और न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई
narendramodi
