• Sat. Mar 7th, 2026

ईरान-इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण आज 444 उड़ानें रद्द होने की आशंका: नागर विमानन मंत्रालय

ईरान-इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण आज 444 उड़ानें रद्द होने की आशंका: नागर विमानन मंत्रालय
iranisrailwarईरान-इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण आज 444 उड़ानें रद्द होने की आशंका: नागर विमानन मंत्रालय
नागर विमानन मंत्रालय ने घोषणा की है कि ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण आज 444 उड़ानें रद्द होने की आशंका है।सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, मंत्रालय ने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (डी.जी.सी.ए) यात्रियों की सुरक्षा और परिचालन नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइंस के साथ मिलकर काम कर रहा है।

पोस्ट में कहा गया है कि ईरान और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों पर हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण कल 410 उड़ानें रद्द की गईं। यात्रियों को हवाई अड्डे जाने से पहले एयरलाइंस से अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी गई है।

मंत्रालय ने आगे कहा कि संभावित मार्ग परिवर्तन को प्रबंधित करने और यात्रियों की सहायता प्रदान करने के लिए प्रमुख हवाई अड्डे परिचालन अलर्ट पर हैं। इसमें कहा गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात करके यात्री सहायता, एयरलाइन समन्वय और टर्मिनल पर भीड़ प्रबंधन की बारीकी से निगरानी की जा रही है।

मंत्रालय ने बताया कि उसके एयरसेवा प्लेटफॉर्म, जो यात्रियों को शिकायतें दर्ज करने और उन पर नज़र रखने की सुविधा देता है, पर कल 216 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 105 का तुरंत समाधान किया गया, जिससे प्रभावित यात्रियों को सहायता सुनिश्चित हुई।
==================================================Courtesy========================================
ईरान-इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के कारण आज 444 उड़ानें रद्द होने की आशंका: नागर विमानन मंत्रालय
iranisrailwar

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *