• Sat. Mar 7th, 2026

आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप: सुपर-8 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया

आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप: सुपर-8 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया
ICCT20cricketworldcup,IndvsJim,cricket,twenty-twenty,T-20,IndiaVsSriआईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप: सुपर-8 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया
चेन्नई में आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में कल भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत ने चार विकेट पर 256 रन बनाए। 257 रन के लक्ष्‍य के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। जिम्‍बाब्‍वे के ब्रायन बेनेट ने सर्वाधिक 97 रन बनाए। भारत के अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या ने नाबाद 50, तिलक वर्मा ने नाबाद 44 और अभिषेक शर्मा ने 55 रन की पारी खेली। हार्दिक पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
भारत, सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में रविवार को वेस्टइंडीज से खेलेगा। मैच शाम सात बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा।

कल अहमदाबाद में खेले गये मैच में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया। दक्षिण अफ्रीका ने 177 रन का लक्ष्‍य 23 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।
======================================================Courtesy==============================================
आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप: सुपर-8 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया
ICCT20cricketworldcup,IndvsJim,cricket,twenty-twenty,T-20,IndiaVsSri

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *