• Sat. Mar 7th, 2026

केन्द्रीय मंत्री रिजिजू ने की कांग्रेसियों के द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की आलोचना

केन्द्रीय मंत्री रिजिजू ने की कांग्रेसियों के द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की आलोचना
kirianrijijuकेन्द्रीय मंत्री रिजिजू ने की कांग्रेसियों के द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की आलोचना
भारतीय जनता पार्टी ने कल नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस की आलोचना की है। नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस कृत्य की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह कोई गलती नहीं बल्कि राष्ट्र के खिलाफ अपराध है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी भारत की समृद्धि और प्रगति को सहन नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया भारत की प्रगति की सराहना कर रही है, तब कांग्रेस देश की सफलता को पचा नहीं पा रही है और लगातार राष्ट्र को बदनाम का प्रयास कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संविधान सरकार की आलोचना और विरोध प्रदर्शन की अनुमति देता है, लेकिन देश के विरुद्ध ऐसे कृत्य अस्वीकार्य हैं।
===============================================Courtesy==============================================
केन्द्रीय मंत्री रिजिजू ने की कांग्रेसियों के द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की आलोचना
kirianrijiju

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *