प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुई इनासियो लूला दा सिल्वा के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता जारी
narendramodi,brazilpresident,luladasilva,brazilप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुई इनासियो लूला दा सिल्वा के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता जारी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुई इनासियो लूला दा सिल्वा के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता चल रही है। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे।
श्री मोदी और श्री सिल्वा के बीच बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग, सुधारे गए बहुपक्षवाद, वैश्विक शासन और ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दों सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श की संभावना है।
भारत और ब्राजील के बीच सौहार्दपूर्ण, घनिष्ठ तथा बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रमुख क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर आधारित है।
भारत और ब्राजील 2006 से रणनीतिक साझेदार हैं। ब्राजील, लैटिन अमरीकी देशों में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल्स, नवीकरणीय ऊर्जा सहित ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा नवाचार जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग लगातार गहराता रहा है।
दोनों देशों के संयुक्त राष्ट्र सुधार, जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद से निपटने सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर समान विचार हैं। भारत और ब्राजील के बीच ब्रिक्स, आईबीएसए, जी20, जी-4, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन जैसे बहुपक्षीय मंचों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र, विश्व व्यापार संगठन और यूनेस्को जैसे बड़े बहुपक्षीय संगठनों में भी मित्रता है।
======================================================Courtesy=====================================
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुई इनासियो लूला दा सिल्वा के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता जारी
narendramodi,brazilpresident,luladasilva,brazil
