• Sat. Mar 7th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में एचसीएल-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम परियोजना के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री मोदी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में एचसीएल-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम परियोजना के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे
narendramodi,yamunaexpressway,HCLFoxcon,semiconductor,skill,skilldevelopmentप्रधानमंत्री मोदी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में एचसीएल-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम परियोजना के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में एचसीएल-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम परियोजना के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे।

यह परियोजना घरेलू विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने, आयात पर निर्भरता कम करने और सुदृढ़ वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण के लिए सरकार के प्रयासों के अनुरूप है।

इस पहल से देश के सेमीकंडक्टर तंत्र को बढ़ावा मिलेगा, जिससे नवाचार, कौशल विकास और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को प्रोत्साहन मिलेगा। इस सुविधा से इंजीनियरों, तकनीशियनों और पेशेवरों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के हजारों अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

साथ ही सहायक उद्योगों के विकास को भी गति मिलेगी। एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर इकाई की स्थापना भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और उच्च स्तरीय इलेक्ट्रॉनिकी और सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए भारत को एक विश्वसनीय वैश्विक स्‍थल के रूप में स्थापित करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को दर्शाती है।
=====================================================Courtesy=======================================
प्रधानमंत्री मोदी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में एचसीएल-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम परियोजना के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे
narendramodi,yamunaexpressway,HCLFoxcon,semiconductor,skill,skilldevelopment

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *