• Sat. Mar 7th, 2026

गूगल ने पांच वर्षों में 15 अरब डॉलर के निवेश से समुद्र के अंदर नए केबलों के माध्यम से भारत को अमरीका से जोड़ने की घोषणा की

गूगल ने पांच वर्षों में 15 अरब डॉलर के निवेश से समुद्र के अंदर नए केबलों के माध्यम से भारत को अमरीका से जोड़ने की घोषणा की
sundarpichai,IndiaAIImpactSummitगूगल ने पांच वर्षों में 15 अरब डॉलर के निवेश से समुद्र के अंदर नए केबलों के माध्यम से भारत को अमरीका से जोड़ने की घोषणा की
गूगल ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में घोषणा की है कि वह पांच वर्षों में 15 अरब डॉलर के निवेश से समुद्र के अंदर नए केबलों के माध्यम से भारत को अमरीका से जोड़ेगा। कंपनी ने इस अवसंरचना पहल को अमरीका-इंडिया कनेक्ट का नाम दिया है। इस पहल के माध्यम से विशाखापट्टणम में समुद्र के अंदर एक नया अंतरराष्ट्रीय गेटवे स्थापित किया जाएगा। कंपनी ने यह भी बताया कि भारत को सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से जोड़ने के लिए समुद्र के अंदर तीन नए मार्ग और चार रणनीतिक फाइबर-ऑप्टिक मार्ग स्थापित किए जाएंगे।

नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने कहा कि यह पहल भारत, अमरीका और दक्षिणी गोलार्ध के कई स्थानों के बीच एआई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए समु्द्र के अंदर नए केबल मार्ग उपलब्ध कराती है। इस अवसर पर, उन्होंने एआई के क्षेत्र में भारत असाधारण प्रगति की आशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि गूगल, भारत में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स के साथ साझेदारी कर रहा है, ताकि मरीज, एआई टूल्स में अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दर्ज कर सकें और एआई, डॉक्टरों की सहायता के लिए रिपोर्ट तैयार कर सके।
============================================================Courtesy=======================================
गूगल ने पांच वर्षों में 15 अरब डॉलर के निवेश से समुद्र के अंदर नए केबलों के माध्यम से भारत को अमरीका से जोड़ने की घोषणा की
sundarpichai,IndiaAIImpactSummit

 

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *