• Sat. Mar 7th, 2026

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का करेंगे उद्घाटन

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का करेंगे उद्घाटन
narendramodi,IndiaAIImpactExpo2026सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। पाँच दिवसीय यह एक्सपो इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के साथ आयोजित किया जा रहा है। जिसके जरिए आटिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यवहारिक उपयोग का प्रदर्शन किया जाएगा। इस एक्सपो में ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्ज़रलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका सहित 13 देशों के पवेलियन लगाए जाएंगे, जो एआई क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को प्रदर्शित करेंगे।

एक्सपो में 300 से अधिक प्रदर्शनी पवेलियन और लाइव डेमोंस्ट्रेशन होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा तीन प्रमुख विषयों- पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस पर आधारित है। इसमें 600 से अधिक स्टार्टअप भी भाग लेंगे।

आयोजन के दौरान 500 से अधिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों में एआई के प्रभाव और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम में ढाई लाख से अधिक आगंतुकों के शामिल होने की संभावना है।

इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026, का उद्देश्य स्वास्थ्य, कृषि और शासन क्षेत्रों में एआई के बेहतर उपयोग को को बढा़वा देना है।
=================================================Courtesy======================================
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का करेंगे उद्घाटन
narendramodi,IndiaAIImpactExpo2026

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *