• Sat. Mar 7th, 2026

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र में सुधारों पर जोर दिया

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र में सुधारों पर जोर दिया
Sjaishankarविदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र में सुधारों पर जोर दिया
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे का उद्देश्य संपर्क, आवा-गमन और व्यापार सुनिश्चित करना है। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में डॉ. जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में तत्काल सुधार की आवश्यकता है। इससे यह संगठन समकालीन भू-राजनीतिक वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करते हुए वर्तमान वैश्विक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान कर सकेगा। भारत की तेल खरीद के बारे में विदेश मंत्री ने कहा कि भारत में तेल कंपनियां, यूरोप और दुनिया के अन्य हिस्सों की तरह, उपलब्धता, लागत और जोखिम को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेती हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने एक चुस्त और गतिशील विदेश नीति के महत्व पर बल दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने इस संदर्भ में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते और भारत-अमरीका व्यापार समझौते का महत्व भी रेखांकित किया। विदेश मंत्री ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन 2026 में दिल्ली निर्णय: भारत की नीतिगत गणना नामक एक गोलमेज सम्मेलन में आज यह बात कही। डॉ. जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी, इटली के विदेश मंत्री अंतोनियो तजानी और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से भी भेंट की।

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान जी-सेवन देशों के विदेश मंत्रियों से भी बातचीत की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सार्थक सुधारों सहित यूएन ऐट-ऐट्टी ​​एजेंडा के लिए भारत का समर्थन दोहराया।विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने समुद्री संचार मार्गों की सुरक्षा, प्राथमिक राहत प्रदाता के रूप में कार्य करने, बंदरगाह सुरक्षा को मजबूत करने और सुगम पनडुब्बी केबल अवसंरचना में योगदान देने में देश की भूमिका पर बल दिया।
=====================================================Courtesy=====================================
विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र में सुधारों पर जोर दिया
Sjaishankar

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *