विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रायसीना संवाद 2026 के दौरान विभिन्न देशों के नेताओं से की मुलाकात
sjaishankar,raisinasmavadविदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में रायसीना संवाद 2026 के दौरान विभिन्न देशों के नेताओं से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने कल श्रीलंका, भूटान, मॉरीसस, केन्या, माल्टा, सेशेल्स और रवांडा के विदेश मंत्रियों से द्विपक्षीय बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बतया कि श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ के साथ बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने अपने द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिति पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि महासागर परिकल्पना और पड़ोसी प्रथम की भारत की नीति उनके संबंधों का मार्गदर्शन करती रहेगी। भूटान के विदेश मंत्री ल्योनपो डी.एन. धुंग्येल के साथ मुलाकत के दौरान दोनों नेताओं ने अपनी भागीदारी को मजबूत करने की फिर प्रतिबद्धता व्यक्त की। मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रितिश रामफुल के साथ बैठक के दौरान ड़ा. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने रणनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता पर बल दिया।
डॉ. जयशंकर ने केन्या के विदेश मंत्री मुसालिया ड्ब्ल्यू मुदावादी के साथ दोनों देशों के संबंधों पर विचार विमर्श किया। माल्टा के विदेश मंत्री इयान बोर्ग के साथ बातचीत में डॉ. जयशंकर ने समुद्री उद्योग पर उनके विचारों की सराहना की। सेशेल्स के विदेश मंत्री बैरी फाउरे के साथ भारत के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति की हाल की यात्रा के बाद की गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया। डॉ. जयशंकर ने रवांडा के विदेश मंत्री ओलीविअर जे पी न्दूहूंगिरिचे के साथ भी कल शाम विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि उनकी बातचीत आर्थिक और डिजिटल सहयोग को आगे ले जाने पर केंद्रित थी।
====================================================Courtesy================================================
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रायसीना संवाद 2026 के दौरान विभिन्न देशों के नेताओं से की मुलाकात
sjaishankar,raisinasmavad
