• Sat. Mar 7th, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं को दीं हार्दिक शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं को दीं हार्दिक शुभकामनाएं
presidentdroupdimurmu,mahiladiwasराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं को दीं हार्दिक शुभकामनाएं
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों, विशेषकर महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाएं समाज और राष्ट्र की नींव हैं। उन्‍होंने कहा कि शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त महिलाएं एक समृद्ध तथा प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं ने शिक्षा, विज्ञान, खेल, कला और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। राष्ट्रपति ने इस बात पर बल दिया कि आज युवा महिलाएं नए भारत के सपनों को साकार कर रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों से ऐसे समाज के निर्माण का आग्रह किया जहां महिलाओं को समान अवसर हों। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।
==================================================courtesy======================================================
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं को दीं हार्दिक शुभकामनाएं
presidentdroupdimurmu,mahiladiwas

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *