• Sat. Mar 7th, 2026

टी-20 क्रिकेट विश्व कप: भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया
Hardikpandya,ICCT20cricketworldcup2026,cricket,BCCI,vankhedestadium,mumbai,twenty-twenty,T-20,IndiaVSnamibiaटी-20 क्रिकेट विश्व कप: भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया
टी-20 क्रिकेट विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। भारत की टी-ट्वेंटी विश्‍व कप में रनों के अंतर से यह सबसे बड़ी जीत है। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए।

लक्ष्‍य का पीछा करते हुए नामीबिया 10 गेंद शेष रहते 116 रन पर ऑल आउट हो गई। ईशान किशन ने 24 गेंद में 61 रन की शानदार पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने भी तेजी से 52 रन बनाए। हार्दिक पांड्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट, जबकि अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट हासिल किए। नामीबिया के लिए कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 4 विकेट लिए।

इससे पहले कल, प्रतियोगिता के अन्‍य मैच में श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हराया। वहीं, मुम्‍बई में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से पराजित किया।

प्रतियोगिता में आज सुबह 11 बजे कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे आमने सामने होंगे। वहीं, दिल्ली में 3 बजे कनाडा का सामना यूएई से होगा। शाम 7 बजे चेन्नई में अमरीका का मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा।
========================================================Courtesy===================================================
टी-20 क्रिकेट विश्व कप: भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया
Hardikpandya,ICCT20cricketworldcup2026,cricket,BCCI,vankhedestadium,mumbai,twenty-twenty,T-20,IndiaVSnamibia

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *