• Sat. Mar 7th, 2026

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे बेहतर स्थिति हो सकती है

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे बेहतर स्थिति हो सकती है
trump,america,iranअमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे बेहतर स्थिति हो सकती है
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे बेहतर स्थिति हो सकती है। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमरीकी प्रशासन तेहरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहा है। ट्रंप ने यह बयान नॉर्थ कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग में सैनिकों से मुलाकात के तुरंत बाद दिया। उन्होंने पहले ही पुष्टि की थी कि ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर मध्य-पूर्व में दूसरा विमानवाहक पोत समूह तैनात किया जा रहा है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े विमानवाहक पोतों में से एक यू.एस.एस. गेराल्ड आर. फोर्ड को कैरिबियन सागर से मध्य-पूर्व भेजा जा रहा है, जहाँ वह पहले से तैनात अन्य युद्धपोतों और अन्य सैन्य संसाधनों के साथ शामिल हो जाएगा। यह तैनाती ऐसे समय में की जा रही है जब कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने संकेत दिया था कि ईरान के साथ वार्ता का एक और दौर संभव है।

इस बीच, खाड़ी के अरब देशों ने चेतावनी दी है कि किसी भी हमले से क्षेत्र में व्यापक संघर्ष भड़क सकता है। जबकि, मध्य-पूर्व पहले ही गाजा पट्टी में इस्राइल-हमास युद्ध के प्रभाव से उबरने की कोशिश कर रहा है। उधर, ईरान में पिछले महीने देशव्यापी प्रदर्शनों पर हुई सख्त कार्रवाई में मारे गए लोगों की 40वें दिन की शोक सभाएं शुरू हो रही हैं, जिससे प्रतिबंधों से जूझ रहे इस्लामिक गणराज्य पर आतंरिक दबाव और बढ़ गया है।
======================================================Courtesy============================================
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे बेहतर स्थिति हो सकती है
trump,america,iran

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *