मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने गारो हिल्स के पहले स्केटपार्क का सरकारी महाविद्यालय तुरा में उद्घाटन किया
kanradksangmaमुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने गारो हिल्स के पहले स्केटपार्क का सरकारी महाविद्यालय तुरा में उद्घाटन किया
मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को खेल अवसंरचना विकास परियोजना के अंतर्गत गारो हिल्स के पहले स्केटपार्क का सरकारी महाविद्यालय तुरा में उद्घाटन किया। यह परियोजना डेकाथलॉन की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व –सीएसआर पहल के माध्यम से संभव हो सकी है।
श्री कॉनराड के. संगमा ने डेकाथलॉन, महाविद्यालय तथा स्थानीय हितधारकों के संयुक्त प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विकास को केवल देखा या सुना ही नहीं जाना चाहिए, बल्कि उसे महसूस भी किया जाना चाहिए। उन्होंने युवा स्केटर्स की खुशी का जिक्र किया, जिन्हें अब एक समर्पित स्थान मिल गया है।
उन्होंने कहा कि समाज का यह कर्तव्य है कि वह युवाओं को अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए स्थान और अवसर प्रदान करे। उन्होंने राज्य और पूर्वोत्तर में स्केटबोर्डिंग अवसंरचना की भारी मांग का उल्लेख किया।
उन्होंने स्थानीय, राज्य स्तरीय और संभवतः राष्ट्रीय स्तर के स्केटबोर्डिंग टूर्नामेंट आयोजित करने की योजना की घोषणा की, जिससे युवाओं को अपनी रुचियों को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।
====================================================Courtesy====================================
मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने गारो हिल्स के पहले स्केटपार्क का सरकारी महाविद्यालय तुरा में उद्घाटन किया
kanradksangma
