राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के लिए स्थापित होमस्टे को मेघालय सरकार की 70% सब्सिडी सहायता योजना
meghalaya,nationalgameshराष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के लिए स्थापित होमस्टे को मेघालय सरकार की 70% सब्सिडी सहायता योजना
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने अगले वर्ष के राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के लिए स्थापित होमस्टे को 70% सब्सिडी सहायता प्रदान करने वाली योजना की घोषणा की है। यह घोषणा पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित एक समारोह के दौरान की गई।
इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को खेल छात्रावासों के रूप में डिज़ाइन किए गए होमस्टे के लिए 70% सब्सिडी प्राप्त होगी, जिनका स्वामित्व और संचालन लाभार्थी खेलों के बाद स्वयं करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से न केवल आवास संबंधी चुनौतियों का समाधान होगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए उद्यमशीलता और आजीविका के अवसर भी पैदा होंगे।
श्री संगमा ने कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे से जुड़ी प्रमुख पहलों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिनमें शिलांग में रनवे का विस्तार, 50 करोड़ रुपये की लागत से राज्य-वित्त पोषित तुरा हवाई अड्डे की मरम्मत, हेलीपोर्ट का विकास, एक आईटी पार्क, मेडिकल कॉलेज, एक अतिरिक्त सचिवालय का निर्माण और शहरी सौंदर्यीकरण परियोजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित 130 करोड़ रुपये की हॉलिडे इन रिज़ॉर्ट परियोजना को गारो हिल्स क्षेत्र के लिए एक बड़ी छलांग बताया। उन्होंने कहा कि यह निवेश, पर्यटन और संबद्ध क्षेत्रों के रणनीतिक विकास के माध्यम से मेघालय को 10 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था में बदलने के राज्य सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है। श्री संगमा 2047 तक मेघालय को 150 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था में बदलने के दीर्घकालिक दृष्टिकोण का भी उल्लेख किया।
पर्यटन मंत्री टिमोथी डी. शिरा और अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित थे।
=====================================================Courtesy==================================
राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के लिए स्थापित होमस्टे को मेघालय सरकार की 70% सब्सिडी सहायता योजना
meghalaya,nationalgamesh
