प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से टेलीफोन पर बात की
narendramodi,navenchandraramgulam,mauritiusप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से टेलीफोन पर बात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से टेलीफोन पर बात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि बातचीत के दौरान दोनों देशों को जोड़ने वाले विशेष, ऐतिहासिक और जन-केंद्रित संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। दोनों नेताओं ने व्यापक सहयोग में हुई प्रगति की भी समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और मॉरीशस हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के साझा उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। श्री मोदी ने कहा कि वे अगले सप्ताह होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट में डॉ. रामगुलाम का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
============================================Courtesy=============================================
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से टेलीफोन पर बात की
narendramodi,navenchandraramgulam,mauritius
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से टेलीफोन पर बात की