• Sat. Mar 7th, 2026

भारत-ग्रीस ने आत्मनिर्भर भारत और एजेंडा 2030 के तहत स्वदेशी रक्षा उद्योग मजबूत करने का निर्णय लिया

भारत-ग्रीस ने आत्मनिर्भर भारत और एजेंडा 2030 के तहत स्वदेशी रक्षा उद्योग मजबूत करने का निर्णय लिया
bharat,greeseभारत-ग्रीस ने आत्मनिर्भर भारत और एजेंडा 2030 के तहत स्वदेशी रक्षा उद्योग मजबूत करने का निर्णय लिया
भारत और ग्रीस ने आत्मनिर्भर भारत अभियान और एजेंडा 2030 के अंतर्गत ग्रीस के रक्षा सुधारों के माध्यम से अपनी स्वदेशी रक्षा उद्योगों की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ग्रीस के रक्षा मंत्री निकोलाओस-जॉर्जियोस डेंडियास के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक संयुक्त आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। यह पांच वर्षीय रूपरेखा तैयार करने की दिशा में पहला कदम है। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और रणनीतिक संबंधों को गहरा करने पर सहमति व्यक्त की। 2026 के लिए एक द्विपक्षीय सैन्य सहयोग योजना का भी आदान-प्रदान किया गया। इसमें दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच सैन्य गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई है।

बैठक के दौरान, दोनों प्राचीन समुद्री राष्ट्रों के बीच विभिन्न प्रमुख समुद्री मुद्दों पर सहमति पर भी प्रकाश डाला गया। ग्रीस ने गुरुग्राम स्थित इंर्फोमेशन फ्यूजन सेंटर -हिंद महासागर क्षेत्र में एक ग्रीस अंतर्राष्ट्रीय संपर्क अधिकारी की तैनाती की घोषणा की।
========================================================Courtesy============================================
भारत-ग्रीस ने आत्मनिर्भर भारत और एजेंडा 2030 के तहत स्वदेशी रक्षा उद्योग मजबूत करने का निर्णय लिया
bharat,greese

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *