आतंकवाद के मुद्दे पर कोई दोहरा मापदंड या समझौता नहीं होगा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
narendramodiआतंकवाद के मुद्दे पर कोई दोहरा मापदंड या समझौता नहीं होगा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता में रक्षा और सुरक्षा संबंधों को बढ़ाने तथा आर्थिक और नवाचार साझेदारी को बढ़ावा देने पर ध्यान केन्द्रित किया गया।
वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने कई समझौतों और दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया। इनमें आपदा प्रबंधन, ऑडियो विजुअल सह-निर्माण, भ्रष्टाचार निवारण और रोकथाम, सेमीकंडक्टर विकास, स्वास्थ्य और औषधि, छात्रवृत्ति के संस्थान तथा एनपीसीआई इंटरनेशलन पेमेंट्स लिमिटेड और पेनेट ऑफ मलेशिया के बीच के समझौता ज्ञापन शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तथा मलेशिया के बीच समुद्री सुरक्षा, रक्षा और आतंकवाद से मुकाबले से संबंधी सहयोग में विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर भारत का दृष्टिकोण स्पष्ट है। आतंकवाद पर कोई दोहरा मानदंड नहीं हो सकता और आतंकवाद से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
श्री मोदी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच ऊर्जा, अवसंरचना, विनिर्माण और डिजिटल अर्थव्यवस्था में द्विपक्षीय सहयोग भी सशक्त हो रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि समुद्री पड़ोसी होने के नाते भारत और मलेशिया के बीच एक विशेष संबंध है। उन्होंने मजबूत जन-संबंधों और मलेशिया में प्रवासी भारतीयों की उपस्थिति का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में भी सहयोग गहराएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि समुद्री पड़ोसी होने के नाते भारत और मलेशिया के बीच एक विशेष संबंध है। उन्होंने मजबूत जन-संबंधों और मलेशिया में प्रवासी भारतीयों की उपस्थिति का उल्लेख किया।उन्होंने कहा कि ऑडियोविजुअल सहनिर्माण समझौता विशेष रूप से तमिल फिल्मों और संगीत के आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा। उन्होंने विश्वविद्यालय आदान-प्रदान, कौशल विकास और स्टार्टअप सपंर्क विस्तार करने पर केन्द्रित पहलों का भी उल्लेख किया। इसी के अनुरूप भारत ने शैक्षिक अनुसंधान और अध्ययन को बढा़वा देने के लिए तिरूवल्लुवर केन्द्र की स्थापना की भी घोषणा की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के एक सम्मेलन में भी भागीदारी की। इस सम्मेलन में निवेश अवसरों और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई। फिसन इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुआ खेन-सेंग सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए भारत की परिकल्पना को समर्थन दे रहे हैं।
इससे पहले, प्रधानमंत्री ने आसियान के प्रति भारत की वचनबद्धता को दोहराया और आसियान की अध्यक्षता पर मलेशिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष जल्द से जल्द आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते की समीक्षा संपन्न करने पर सहमत हुए। श्री मोदी ने कहा कि हिन्द-प्रशांत क्षेत्र विकास के एक इंजन के रूप में उभर रहा है। भारत और मलेशिया क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के लिए एक साथ काम कर रहे हैं।
===================================================Courtesy=======================================================
आतंकवाद के मुद्दे पर कोई दोहरा मापदंड या समझौता नहीं होगा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
narendramodi
